इतिहास में 16 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं |Major events of 16 December in history - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

इतिहास में 16 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं |Major events of 16 December in history

 

इतिहास में 16 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

Major events of 16 December in history


1631 - इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।

 

1707 -जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

 

1862-नेपाल में संविधान लागू हुआ।

 

1889 - ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम और रानी मेरी ने स्वीकृत कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।

 

1920- चीन के कांसू प्रांत आए भूकंप के कारण से एक लाख से अधिक लोगों की मौत।

 

1927- आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डाॅन ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।

 

1920 - कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी में नहर की खुदाई आरंभ की।

 

1937 - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म।

 

1951 -हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।

 

1958- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।

 

1959- पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी हिमपात से 48 लोगों की मौत।

 

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

 

1985 -तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना की गयी।

 

1991 - कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

 

1993- नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ।

 

1094- पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।

 

1999- गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इजरायल वार्ता विफल।

 

2002- बंगलादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।

 

2004- दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ।

 

2006- नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। 

2014 - पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक -ए- तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।