इतिहास में 20 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं |20 December Major Events in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 20 दिसंबर 2020

इतिहास में 20 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं |20 December Major Events in History

 इतिहास में 20 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं |20 December Major Events in History




1757 - लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।


1780 - ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।


1830 - ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।


1919 - अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।


1924 - जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।


1951 - ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।


1955 - भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ।


1957 - गोरख प्रसाद ने प्रयाग विश्वविद्यालय में गणित के रीडर के पद से मुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित ‘हिंदी विश्वकोश’ का संपादन भार ग्रहण किया।


1959 - भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।


1960 - उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म।


1963 - जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।


1971 - जनरल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।


1973 - यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।


1976 - इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।


1988 - संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।


1990 - भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।


1991 - पॉल कीटिंग ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।


1993 - भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।


1999 - अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।


2002 - दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर अमेरिका से सहयोग मांगा।


2008 - विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।