मध्यप्रदेश खरीफ उपज का उपार्जन 2020 : 7 लाख 54 हजार मीट्रिक टन खरीफ उपज का बम्पर उपार्जन-खाद्य मंत्री श्री सिंह |Madhya Pradesh Kharif Yield Earnings 2020 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

मध्यप्रदेश खरीफ उपज का उपार्जन 2020 : 7 लाख 54 हजार मीट्रिक टन खरीफ उपज का बम्पर उपार्जन-खाद्य मंत्री श्री सिंह |Madhya Pradesh Kharif Yield Earnings 2020


मध्यप्रदेश खरीफ उपज का उपार्जन 2020 

अभी तक 7 लाख 54 हजार 861 मीट्रिक टन खरीफ उपज का उपार्जन 

5 लाख 39 हजार 8 मीट्रिक टन धान1 लाख 90 हजार 270 मी.ट. बाजरा एवं 25 हजार 583 मी.ट. ज्वार 


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में किसानों से अभी तक 7 लाख 54 हजार 861 मीट्रिक टन खरीफ उपज का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 5 लाख 39 हजार 8 मीट्रिक टन धान, 1 लाख 90 हजार 270 मी.ट. बाजरा एवं 25 हजार 583 मी.ट. ज्वार की खरीदी की गई है।

 

मध्यप्रदेश खरीफ उपज का उपार्जन 2020

619 करोड रूपये का किसानों का भुगतान

 

प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई ने बताया कि खरीफ उपज की खरीदी के बदले किसानों को ई पेमेन्ट के माध्यम से अभी तक 619 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। यह राशि ई पेमेन्ट के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरित की गई। प्रदेश में 1552 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये। इनमें एक हजार 419 केन्द्रों पर धान की खरीदी की गई जबकि बाजरे एवं ज्वार की खरीदी 133 केन्द्रों पर की जा रही है।

 

7 लाख से अधिक किसानों के पंजीयन का प्रमाणीकरण

 

प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई ने बताया कि खरीफ फसल के विक्रय के लिए 7 लाख 81 हजार 168 किसानों ने पंजीयन कराया था। जिसमें 7 लाख 72 हजार 593 पंजीकृत किसानों से उनकी उपज निर्धारित मूल्य पर खरीदी की गई। जिसमें से धान के लिए 7 लाख 18 हजार 541,ज्वार के लिए 14 हजार 065 एवं बाजरे के लिए 39 हजार 987 किसानों के पंजीयन का प्रमाणीकरण किया गया।

 

5 लाख 67 हजार मी.ट. से अधिक उपज का परिवहन

 

उन्होंने बताया कि अभी तक खरीदी केन्द्रों से गोदाम तक 5 लाख 67 हजार 249 मीट्रिक टन उपज का परिवहन किया जा चुका है।इसमें 3 लाख 89 हजार 445 मीट्रिक टन धान, 1 लाख 77 हजार 804 मी.ट. बाजरा एवं ज्वार का परिवहन कर सुरक्षित गोदाम तक पहुँचाया जा चुका है।

Madhya Pradesh Kharif Yield Earnings 2020 Data Update