इतिहास में 23 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
1672 - खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के
उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
1902 - किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय
भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म।
1914 - प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और
न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1921 - विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन
हुआ।
1922 - बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण
शुरू किया।
1926 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक एवं आर्य समाज
प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
1968 - मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
1972 - निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप
से लगभग दस हज़ार लोगों की मौत।
1995 - हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक
स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत।
2004 - भारत के दसवें प्रधानमंत्री पी वी
नरसिम्हा राव का निधन ।
2000 - प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं गायिका ‘मलिका-ए-तरन्नुम’ नूरजहाँ का निधन।
2000 - पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम
आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।
2008 - साॅफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।