भारत में आज कोरोना के मरीज :देश में 24 घंटे के दौरान 32,981 नए पॉजिटिव मामले दर्ज - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

भारत में आज कोरोना के मरीज :देश में 24 घंटे के दौरान 32,981 नए पॉजिटिव मामले दर्ज

 

पिछले 10 दिनों से देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्यार सक्रिय मामलों से अधिक दर्ज की गई है और पिछले 24 घंटों में भी यह प्रवृत्ति देखी गई है।

 

भारत में आज कोरोना के मरीज :देश में 24 घंटे के दौरान 32,981 नए पॉजिटिव मामले दर्ज

देश में 24 घंटे के दौरान 32,981 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और 39,109 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों और नए मामलों के बीच के इस अंतर 6,128 से पिछले 24 घंटे की अवधि में कुल सक्रिय केस लोड में 6,519 की कमी आई है।

 

देश में पिछले 7 दिनों में प्रति 10 लाख की आबादी में पाए गए नए मामले विश्व  में सबसे कम हैं और पिछले 7 दिनों में यह संख्या् 182 मरीज प्रति 10 लाख आबादी रही है।

विश्वं में प्रति 10 लाख की आबादी में कोरोना के मरीजों का वैश्विक औसत 8,438 है जबकि भारत में यह 6,988 मरीज प्रति 10 लाख है और यह ऐतिहासिक रूप से बहुत ही कम दर्ज किया गया है।

कोरोना से ठीक होने वाले नए मरीजों की संख्याि नए मामलों की तुलना में काफी ज्यादा देखी गई है और इसकी वजह से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रिकवरी दर आज 94.45 प्रतिशत हो गई है।

 

देश में इस समय कुल रिकवर मरीजों की संख्या 91,39,901 है और आज कोरोना से ठीक हुए मरीजों तथा कोरोना के सक्रिय मामलों का अंतर 87 लाख से अधिक (87,43,172) हो गया है।

 

नए रिकवर मरीजों की संख्या  का 81.20 प्रतिशत देश के 10 राज्योंठ/संघ शासित प्रदेशों में है।

 

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 7,486 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद, केरल में 5,217 और दिल्ली  में 4,622 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

कोरोना के नए मामलों में से 76.20 प्रतिशत 10 राज्योंक और केन्द्र। शासित प्रदेशों से है।

केरल में प्रतिदिन सबसे अधिक कोरोना मरीज 4,777 दर्ज किए गए हैं जो सबसे अधिक है इसके बाद, महाराष्ट्र् में 4,757 और पश्चिम बंगाल में 3,143 नए मामले पाए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 391 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

मौत के नए मामलोंमें से 75.07 प्रतिशत 10 राज्यों।/ संघ शासित प्रदेशों से पाए गए हैं। दिल्ली् में सबसे अधिक मौतें (69) दर्ज की गई हैं। इसके बाद, पश्चिम बंगाल में 46 और महाराष्ट्र  में 40 मरीजों की मौत एक दिन में हुई है।

देश में पिछले एक हफ्ते में प्रति 10 लाख की आबादी में कोरोना से प्रतिदिन होने वाली मौतों की अगर वैश्विक आधार से तुलना की जाए तो यह दर्शाता है कि देश में सबसे कम 3 मौतें प्रति 10 लाख का आंकड़ा है।