सिवनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 50 लाख की सम्पति विभाग द्वारा की गई ध्वस्त - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

सिवनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 50 लाख की सम्पति विभाग द्वारा की गई ध्वस्त


पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमान कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व भू-माफिया के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को दिए गए है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान कमलेश खरपुसे द्वारा पुलिस थाना डूंडासिवनी क्षेत्रांतर्गत स्थित बामनदेही में सोनू उर्फ सूरज सोनी पिता संतोष सोनी निवासी जनता नगर सिवनी के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर ढाबा संचालित करने की सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी डूंडासिवनी श्री देवकरण डेहरिया को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। 

सिवनी शासकीय भूमि पर स्थित सोनू ढाबा



आदेश मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी डूंडासिवनी श्री देवकरण डेहरिया द्वारा तहसीलदार सिवनी से समन्वय स्थापित कर उक्त शासकीय भूमि पर स्थित सोनू ढाबा (2700 वर्ग फीट) जिसका बाजार मूल्य 30 लाख रूपये, निर्माण लागत 10 लाख रूपये, फर्निचर व अन्य सामान 10 लाख रूपये है के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को गिरा कर शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया।

सिवनी शासकीय भूमि पर स्थित सोनू ढाबा



वहीं ढाबा संचालक सोनू उर्फ सूरज सोनी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में मार-पीट, एससी/एसटी एक्ट, आबकारी एक्ट, महिला संबंधी अपराध पंजीबद्ध किये गये है। पूर्व में आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना डूंडासिवनी में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। उक्त आरोपी के विरूद्ध जिला बदर का प्रकरण प्रस्तुत किया गया। 

 


पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा की गई ध्वस्त संपत्ति की कीमत कुल 50 लाख रूपये है। वहीं अवैध कब्जा धारक सोनू उफर्  सूरज पिता संतोष सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी जनता नगर सिवनी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश व मार्गदर्शन में अवैध निर्माण को गिरा कर शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराने की उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना डूंडासिवनी का समस्त बल एवं रक्षित केन्द्र से प्राप्त कॉम्पेक्ट प्लाटून के बल, राजस्व व नगर पालिका के अमले का योगदान रहा।