सिवनी समय-सीमा बैठक संपन्न :माफिया पर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

सिवनी समय-सीमा बैठक संपन्न :माफिया पर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश

 

सिवनी समय-सीमा बैठक

 कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में सोमवार 14 दिसम्बर को समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर श्री मूलचंद वर्मा, मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत श्री सुनील दुबे सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सभी विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति रहीं।

सिवनी समय-सीमा बैठक


 बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा विभागवार समय सीमा में दर्ज प्रकरणों, सी एम हेल्पलाइन एवं पीजी पोर्टल में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देशों के साथ ही सभी शिकायतों पर समय सीमा में कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डॉ फटिंग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में कोई भी शिकायत बिना अटेंड के नही होनी चाहिए, सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्यवाही कर फॉलोअप दर्ज करें, अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण किया जाए। उन्होंने समर्थन मूल्य में किये जा रहे धान उपार्जन की प्रगति की समीक्षा कर वर्तमान परिपेक्ष्य में बारिश की संभावना के मद्देनजर सम्बन्धित अधिकारियों को सभी केंद्रों में स्कन्ध की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिये।उन्होंने अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों से  स्कन्ध के परिवहन कर भंडारण कार्यवाही पर तेजी लाने के निर्देश दिये साथ ही  सभी उपार्जन केन्द्रो में पर्याप्त मात्रा में बारदाने, पंखा छन्ना तथा भण्डारण सहित अन्य जरूरी व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को रेतमाफिया, भूमाफिया तथा राशन माफिया अन्य संगठित माफिया पर अभियान चलाकर  सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।