कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का निधन
कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का
सोमवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार दो बार मध्यप्रदेश के
मुख्यमंत्री रहे श्री वाेरा ने दिल्ली के फोर्टिंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह
2000 से 2018 तक पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे। श्री वोरा का कल 20 दिसंबर को 93वां
जन्मदिन था।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री गांधी ने कहा कि श्री वोरा सच्चे कांग्रेसी और बेहतर इंसान थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। श्री गांधी ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।