MP Corona Updates :कोरोना वायरस संक्रमण के 1222 नए मामले, 9 और मरीजों की मौत - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

शनिवार, 12 दिसंबर 2020

MP Corona Updates :कोरोना वायरस संक्रमण के 1222 नए मामले, 9 और मरीजों की मौत

 

MP Corona Updates 


मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1222 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 221115 तक पहुंच गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3382 हो गई है। 

MP Corona Updates


उन्होंने बताया, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, और भोपाल, सागर, खंडवा, छतरपुर, एवं टीकमगढ़ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया, राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 803 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 538 उज्जैन में 100, सागर में 145, जबलपुर में 228 एवं ग्वालियर में 186 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं। 


उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 412 नए मामले इंदौर जिले में आए, जबकि भोपाल में 258, ग्वालियर में 49 और जबलपुर में 52 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 221115 संक्रमितों में से अब तक 204641 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 13092 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1347 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई