इतिहास में 03 जनवरी की प्रमुख घटनाएं । 3 January Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 3 जनवरी 2021

इतिहास में 03 जनवरी की प्रमुख घटनाएं । 3 January Major Event in History

 

इतिहास में 03 जनवरी की प्रमुख घटनाएं ।

3 January Major Event in History

3 January Major Event in History


1621 - महान वैज्ञानिक गैलीलियो ने दूरबीन की खोज की।


1833 - ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा किया।


1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने ‘शांति निकेतन’ में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।


1901 - ‘शांति निकेतन’ में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।


1911 - अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।


1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।


1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।


1943 - टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों की जानकारी का प्रसारण किया गया।


1955 - जोस रेमन गुइज़ांडो पनामा के राष्ट्रपति बने।


1957 - पहली इलेक्ट्रिक वॉच की शुरुआत हुई।


1962 - अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।


1968 - देश के पहले मौसम विज्ञान राॅकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण।


1971 - भारत पाकिस्तान युद्ध शुरू और राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की।


1974 - बर्मा(अब म्यंमाार) ने अपना संविधान अपनाया।


1985 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पहली टेस्ट पारी में 110 रन बनाये।


2000 - कलकत्ता का नाम कोलकाता रखा गया।


2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों और अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।


2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।


2004 - मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग-737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।


2006 - गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।


2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।


2008 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।


2009 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।


2013 - इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत और 60 घायल हो गये।


2015 - नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग दो हजार लोगों की मौत।


2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2020 का विषय ‘ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ थी।