Indore, हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन मुनव्वर सहित 4 की गिरफ्तारी - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 3 जनवरी 2021

Indore, हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन मुनव्वर सहित 4 की गिरफ्तारी

Indore, हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी  करने के मामले में कॉमेडियन मुनव्वर सहित 4 की गिरफ्तारी 



इंदौर के एक इवेंट में कॉमेडियन  मुनव्वर ने हिन्दू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के कई सदस्यों ने वहाँ पहुँच कर  मुनव्वर की पिटाई कर दी। इसके बाद वे मुनव्वर फारूकी और आयोजक को थाने लेकर गए।



घटना इंदौर के 56 दुकान मार्केट स्थित मुनरो कैफे की है, जहाँ नये साल के जश्न में शाम 6:30 बजे एक इवेंट  का आयोजन किया गया था।  इस कार्यक्रम के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की,  अपनी कमेटी के दौरान मनोहर ने भगवान राम  और माता सीता पर अपमानजनक टिप्पणी थी। इस बात की जानकारी मिलते ही हिन्द रक्षक संगठन के कई कार्यकर्ता वहाँ पहुँचे और मुनव्वर फारूकी की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे तुकोगंज थाने लेकर गए।


संगठन के कार्यकर्ता एकलव्य गौड़ ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि मुनव्वर फारूकी पहले भी  कई बार स्टैंड अप कॉमेडी के नाम पर  देवी-देवताओं पर इस तरह की  अपमानजनक टिप्पणी कर चुका है। इसकी वजह से ही जयपुर में इसका एक कार्यक्रम रद्द हो चुका है। इस इवेंट की जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता टिकट लेकर इसमें शामिल हुए थे। इसके पहले भी मुनव्वर फारूकी मंचों से ऐसी विवादित और अपमानजनक बातें कर चुका है।

कैफ़े संचालक को फैमिली शो बताकर ली गई थी अनुमती 

दूसरी तरफ कैफे संचालक का इस घटना पर कहना था कि इवेंट आयोजक (नलिन) ने फैमिली शो बता अनुमति ली थी। संचालक के मुताबिक़, “मुझे तो इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि इस शो के टिकट बेचे गए हैं। मैं भी अब पता कर रहा हूँ कि ये इवेंट किस तरह और क्यों किया गया। पुलिस ने कैफे मालिक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।