मशहूर भजन गायक नरेन्द्र चंचल का निधन - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

मशहूर भजन गायक नरेन्द्र चंचल का निधन

 

भजन गायक नरेन्द्र चंचल का निधन

मशहूर भजन गायक नरेन्द्र चंचल का आज यहां निधन हो गया।

वह 80 वर्ष के थे। वह बीते तीन माह से बीमार थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है।

अपोलो अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उनके मस्तिष्क में रक्त का जमाव हो गया था। उन्होंने शुक्रवार को करीब साढ़े 12 बजे अंतिम श्वास ली।

भजन गायक नरेन्द्र चंचल के बारे में जानकारी


भजन गायक नरेन्द्र चंचल के बारे में जानकारी 

श्री चंचल का जन्म अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में 16 अक्टूबर 1940 को हुआ था। उनके घर में धार्मिक माहौल था और उनकी मां भजन और आरती गाया करतीं थीं। चंचल प्रकृति के नरेन्द्र ने अपनी मां से गाना सीखा और माता के भक्ति संगीत को अपार लोकप्रियता प्रदान की। गुलशन कुमार की कंपनी टी सीरिज से उनका करीबी नाता रहा। उन्होंने 1973 में बालीवुड फिल्म पुलिसमैन के लिए पहला गीत गाया। लेकिन 1980 में आयी फिल्म आशाके तूने मुझे बुलायातथा 1983 में अवतारके चलो बुलावा आया हैगीतों ने धूम मचा दी। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक फिल्मों के कई गीतों को अपनी आवाज़ दी। इसके अलावा उन्होंने 1400 से अधिक गीतों, भजनों की 270 से ज्यादा एल्बमों को सुरों से सजाया।