गणतंत्र दिवस झांकी स्थान :अयोध्या झांकी को पहला, त्रिपुरा की झांकी को दूसरा और उत्तराखंड तीसरा स्थान मिला - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 28 जनवरी 2021

गणतंत्र दिवस झांकी स्थान :अयोध्या झांकी को पहला, त्रिपुरा की झांकी को दूसरा और उत्तराखंड तीसरा स्थान मिला

गणतंत्र दिवस  झांकी स्थान

गणतंत्र दिवस को राजपथ पर हुई परेड में इस वर्ष उत्तर प्रदेश की अयोध्या में श्रीराम मंदिर’ झांकी को प्रथम स्थान मिला है


गणतंत्र दिवस को राजपथ पर हुई परेड में इस वर्ष उत्तर प्रदेश की अयोध्या में श्रीराम मंदिरझांकी को प्रथम स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर त्रिपुरा और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड की झांकी रही है।

केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को यहां रविंद्र रंगशाला में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर राज्य के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल एवं निदेशक (सूचना) शिशिर को ट्राफी प्रदान की। परेड में 17 राज्यों ने झांकी प्रस्तुत की थी।

गणतंत्र दिवस  झांकी स्थान :अयोध्या झांकी को पहला, त्रिपुरा की  झांकी को दूसरा और उत्तराखंड  तीसरा स्थान मिला


गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी 'केदारखंड' को मिला तीसरा स्थान

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर इस बार उत्तराखंड की बाबा केदार की झांकी को शामिल किया गया था. झांकी का नाम 'केदारखंड' रखा गया था. इस झांकी ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इस झांकी में हल्द्वानी के रहने वाले देवेश पंत ने बाबा केदार मंदिर के शंकराचार्य की भूमिका निभाई है.'केदारखंड' की झांकी के अगले हिस्से में उत्तराखंड के राज्य पशु कस्तूरी मृग को दिखाया गया था

 

उत्तर प्रदेश की राम मंदिर थीम वाली 'उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर : अयोध्या' झांकी को पहला, त्रिपुरा की 'पर्यावरण हितेषी आत्म निर्भर' झांकी को दूसरा और उत्तराखंड की केदारनाथ धाम थीम वाली 'केदारखंड झांकी' को तीसरा स्थान मिला.