मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 27 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में सड़क हादसे में राजगढ़ (मध्यप्रदेश) जिले के एक ही परिवार के लगभग आठ लोगों की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री चौहान ने ट्वीट में कहा है 'राजस्थान में हुयी सड़क दुर्घटना में हमारे राजगढ़ के एक ही परिवार के कई भाई बहनों के असामयिक निधन के समाचार से अत्यधिक दुख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट में कहा कि राजस्थान के टोंक में सड़क हादसे में राजगढ़ जिले के जीरापुर के आठ लोगों की मृत्यु की दुखद खबर मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  पर दुख व्यक्त किया


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट में कहा कि राजगढ़ जिले के परिवार के आठ सदस्यों की राजस्थान में खाटु श्याम मंदिर से दर्शन कर लौटते समय एक भीषण दुर्घटना में मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। सरकार भी पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करे।