इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 04 Feb Major Event in History - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 04 Feb Major Event in History

 

इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं 

04 Feb Major Event in History

इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं  04 Feb Major Event in History


1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

 

1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोगों की मौत हुई।

 

1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग कालकवलित हुए।

 

1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।

 

1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।

 

1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।

 

1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।

 

1924 - महात्मा गांधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।

 

1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।

 

1938 - मशहूर कथक नर्तक बिरजू महाराज का जन्म।

 

1948 - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।

 

1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

 

1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत हुई।

 

1978 - जूलियस जयवर्धने ने श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

 

1990 - केरल के एर्नाकुलम ज़िले को पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित किया।

 

1994 - अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।

 

1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।

 

1998 - अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 4000 से अधिक लोगों की मौत।

 

2004 - सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की लांचिंग हुई।

 

2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाये जाने के मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भेजा।

 

2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।

 

2014 - सत्या नाडेला विश्व की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए गए हैं।