मुख्यमंत्री श्री चौहान 5 फरवरी को नगरीय निकायों की 366 करोड़ की 19 जल प्रदाय योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-भूमि-पूजन - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान 5 फरवरी को नगरीय निकायों की 366 करोड़ की 19 जल प्रदाय योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-भूमि-पूजन

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 फरवरी को दोपहर 3 बजे विभिन्न नगरीय निकायों की 19 जल प्रदाय योजनाओं का मंत्रालय से वर्चुअल लोकार्पण/भूमि-पूजन करेंगे। इन योजनाओं की कुल लागत 366 करोड़ 29 लाख रूपये है। इनमें से 224 करोड़ 50 लाख लागत की 12 योजनाओं का लोकार्पण और 141 करोड़ 79 लाख लागत की 7 योजनाओं का भूमि-पूजन होगा। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान 5 फरवरी को नगरीय निकायों की 366 करोड़ की 19 जल प्रदाय योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-भूमि-पूजन

12 योजनाओं के लोकार्पण से लाभान्वित होंगे 4.80 लाख नागरिक

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लोकार्पित की जाने वाली 12 जल प्रदाय योजनाओं से 12 नगरों के लगभग 4 लाख 80 हजार नागरिक लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में नगर परिषद हनुमना की 13 करोड़ 35 लाख, नगर परिषद अमानगंज की 12 करोड़ 89 लाख, नगर परिषद नागौद की 18 करोड़ 18 लाख, नगर परिषद कुरवई की 11 करोड़ 94 लाख, नगर परिषद बुधनी की 7 करोड़ 34 लाख, नगर परिषद गोविंदगढ़ की 8 करोड़ 37 लाख, नगर परिषद भानपुरा की 7 करोड़ 92 लाख, नगर परिषद बड़ौद की 7 करोड़ 29 लाख, नगर पालिका उमरिया की 14 करोड़ 70 लाख और नगर परिषद छापीहेड़ा की 4 करोड़ 95 लाख की जल प्रदाय परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान अमृत मिशन में नगर पालिका परिषद गुना की 29 करोड़ 88 लाख और नगर पालिका पीथमपुर की 87 करोड़ 69 लाख की जल प्रदाय परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।

 

भूमि-पूजन 

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान एडीबी योजना में नगर परिषद धामनोद की 19 करोड़ 55 लाख, नगर परिषद जेरोनखालसा की 21 करोड़ 50 लाख, नगर परिषद कारी की 20 करोड़ 29 लाख, नगर परिषद लिधोराखास की 20 करोड़ 52 लाख और विश्व बैंक योजना में नगर परिषद बड़ा मल्‍हारा की 25 करोड़ 90 लाख, नगर परिषद सेवड़ा की 26 करोड़ 52 लाख और नगर परिषद नईगढ़ी की 7 करोड़ 51 लाख की जल प्रदाय परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर लगभग 93 हजार नागरिक लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 3 नगरीय निकाय गुना, पीथमपुर, बड़ा मल्हारा के नागरिकों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मध्यप्रदेश दूरदर्शन, क्षेत्रीय समाचार चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जायेगा।