पी. वेंकट संजय कुमार मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

पी. वेंकट संजय कुमार मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

 मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी. वेंकट संजय कुमार

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. वेंकट संजय कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

पी. वेंकट संजय कुमार  मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त


विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 217 के उपबंध-एक में प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करके न्यायमूर्ति कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।


उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 जनवरी में न्यायमूर्ति कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। मणिपुर उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश रमालिंगम सुधाकर शनिवार को ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

राष्ट्रपति ने श्रीमती पुष्पा वीरेन्द्र गनेरीवाला को बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल आज से एक साल के लिए प्रभावी होगा।


मणिपुर उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश पी. वेंकट संजय कुमार