कलाकारों ने 60 हजार सिक्कों से बनाया राम मंदिर का खूबसूरत ढांचा, देखें तस्वीरें. - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

कलाकारों ने 60 हजार सिक्कों से बनाया राम मंदिर का खूबसूरत ढांचा, देखें तस्वीरें.

कलाकारों ने 60 हजार सिक्कों से बनाया राम मंदिर का खूबसूरत ढांचा,  देखें तस्वीरें.




बेंगलुरु: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य  हेतु पूरे देश में भक्त घूम घूम कर लोगों से समर्पण निधि प्राप्त कर रहे हैं,  इसी क्रम में बेंगलूर के   कलाकारों ने कुछ अनोखा किया है, इन कलाकारों ने 1 रुपए और 5 रुपए के सिक्कों से भगवान राम  और मंदिर के स्ट्रक्चर की शानदार संरचना की है। इस संरचना को करीब से देखने के बाद, आपको एक अलग एहसास होगा। बता दें कि भगवान राम की इस अद्भुत संरचना को बनाने के लिए कलाकारों ने 1 रुपए और 5 रुपए के 60 हजार सिक्कों का इस्तेमाल किया है।



राष्ट्र धर्म ट्रस्ट के द्वारा किया गया है इस कलाकृति का निर्माण

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के एक संगठन ने भगवान राम की इस विशाल संरचना का निर्माण किया है। इस संगठन का नाम राष्ट्र धर्म ट्रस्ट है। राष्ट्र धर्म ट्रस्ट ने बैंगलोर शहर के लालबाग पश्चिम गेट के पास भगवान राम की इस संरचना का निर्माण किया। इसे यहां दर्शकों के लिए रखा गया है

। 


कलाकार ने  बताया कि, "भगवान राम की संरचना का निर्माण करते समय लगभग 2 लाख रुपये के 60,000 सिक्कों का उपयोग किया गया है।" बता दें कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो गया है। राम मंदिर का निर्माण श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है। इसके लिए पूरे देश से चंदा लेने का काम चल रहा है।