Unnao case: उन्नाव कांड में नौ दिन से भर्ती किशोरी ने होश आने के बाद दर्ज कराया बयान, रेप की घटना से किया इंकार. - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

Unnao case: उन्नाव कांड में नौ दिन से भर्ती किशोरी ने होश आने के बाद दर्ज कराया बयान, रेप की घटना से किया इंकार.

Unnao case: उन्नाव कांड में नौ दिन से भर्ती किशोरी ने होश आने के बाद दर्ज कराया बयान, रेप की घटना से किया इंकार.




कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती उन्नाव कांड की पीड़ित किशोरी के मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए हैं। एसपी के अनुसार पीड़िता  द्वारा दिया गया बयान वही  है  जो आरोपियाें ने पुलिस को बताया। 

युवती के अनुसार उनके खेत पहुंचने के कुछ देर बाद आरोपी विनय अपने साथी सचिन के साथ नमकीन (टेढे़-मेढ़े) लेकर पहुंचा और  उन्हें खिलाया इसके बाद पानी पिलाया,  पानी पीने के कुछ देर बाद सभी बेहोश हो गईं। उसने जबदस्ती किए जाने जैसी बात से इनकार किया है। असोहा की किशोरी के साथ हुई घटना में पुलिस के खुलासे पर उठ रहे सवालों का कानपुर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती किशोरी ने मंगलवार को विराम लगा दिया।


एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार होने पर उन्नाव से एक न्यायिक मजिस्ट्रेट दोपहर को नर्सिंगहोम पहुंचे और बंद कमरे में किशोरी के कलमबंद बयान (164) दर्ज किए। इससे पहले प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विवेचक एसओ असोहा ओमप्रकाश रजक ने 161 के तहत किशोरी के बयान दर्ज किए।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर विभिन्न लोगों द्वारा  इस हत्या की  घटना को रेप की घटना बताकर अफवाह फैलाई जा रही थी,  अफवाह फैलाने वाले कांग्रेस नेता उदित राज पर उन्नाव पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है. इसके  अलावा कई अन्य लोगों पर अफवाह फैलाने के मामले में उन्नाव पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है