Corona India Update :पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 35,871 नये मामले सामने आये - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 18 मार्च 2021

Corona India Update :पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 35,871 नये मामले सामने आये

भारत में आज कोरोना के मरीज 

Corona India Update :पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 35,871 नये मामले सामने आये


महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 13,957 की बढ़ोतरी 


देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है और इसके साथ-साथ 31 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में कोराना के सक्रिय मामले बढ़े हैं।

इसी अवधि के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 13,957 की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या  1,54,036 हो गई है। इस अवधि में जिन राज्यों में सक्रिय मामले तेजी से बढ़े हैं उनमें कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली भी शामिल है।

केरल में इस अवधि में सक्रिय मामले 730 घटकर 25698 रह गये हैं। इस दौरान महाराष्ट्र और केरल में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सर्वाधिक 9138 और 2815 रही। इस वायरस से सबसे अधिक स्वस्थ हाेने वाले लोगों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 35,871 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 14 लाख 74 हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 17,741 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,63,025 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 17,958 से बढ़ने से 2,52,364 हो गये हैं। इसी अवधि में 172 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 1,59,216 हो गया है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य.....................सक्रिय.......स्वस्थ.......मौत

अंडमान निकोबार......6............4967......62

आंध्र प्रदेश..........1694........883642...7186

अरुणाचल प्रदेश....2.............16783.....56

असम................1627........215146...1099

बिहार................364..........261240...1554

चंडीगढ़.............1330......... 21903......359

छत्तीसगढ़..........5299.........310503....3915

दादर और नागर हवेली

तथा दमन और दीव..26.........3417..........2

दिल्ली..............2702........631375....10948

गोवा................805..........54556.......812

गुजरात............5310........271433.....4430

हरियाणा..........3740........269812.....3083

हिमाचल प्रदेश...935.........58090........1011

जम्मू कश्मीर.....1008.........124972......1977

झारखंड..........599..........119160.......1094

कर्नाटक.........10239........940968......12407

केरल............25698.......1066259.....4435

लद्दाख............44..............9691.........130

लक्षद्वीप.........179...............459............1

मध्य प्रदेश.....5616..........261531......3893

महाराष्ट्र.......154036.......2163391....53080

मणिपुर..........28...............28922........373

मेघालय.........30................13824........148

मिज़ोरम.........17................4417...........11

नागालैंड........7................12127.........91

ओडीशा........630...............335857.....1918

पुड्डुचेरी........214...............39233..........673

पंजाब.........13320..........183557........6172

राजस्थान.....2851...........318132........2791

सिक्किम......46.................6013..........135

तमिलनाडु...5811...........843999........12564

तेलंगाना.....2265............298120........1662

त्रिपुरा.........12............... 33041..........391

उत्तराखंड....672............. 95665..........1704

उत्तर प्रदेश...2014..........595150.........8751

पं बंगाल.....3188...........565670........10298

कुल.........252364.......11063025... 159216