पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली ढ़ेर |Naxalites Encounter - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 21 मई 2021

पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली ढ़ेर |Naxalites Encounter

 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को तड़के कम से कम 13 नक्सली मारे गए।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को तड़के कम से कम 13 नक्सली मारे गए

गढ़चिरौली के पुलिस उप महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि यह मुठभेड़ आज तड़के पांच बजे हुयी। मुठभेड़ के समय नक्सली एटापल्ली के कोटमी के जंगल में बैठक के लिए एकत्रित हुए थे।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजदूगी की खुफिया सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 बटालियन ने तलाश अभियान शुरू की। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को देखने के बाद गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायीं और इस दौरान 13 नक्सली मारे गए।

उन्होंने कहा,“जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद हमने एक दिन पहले ही अभियान शुरू कर दिया था। अब तक, हमें 13 शवों के बरामद होने की सूचना मिली है। तलाश अभियान अभी जारी है।