प्रदेश में 1 जून से 100% अधिकारियों एवं 50% कर्मचारियों के साथ संचालित होंगे कार्यालय - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 30 मई 2021

प्रदेश में 1 जून से 100% अधिकारियों एवं 50% कर्मचारियों के साथ संचालित होंगे कार्यालय

प्रदेश में 1 जून से 100% अधिकारियों एवं 50% कर्मचारियों के साथ संचालित होंगे कार्यालय 




राज्य शासन द्वारा कोविड-19 से रोकथाम हेतु कार्यालयीन कार्य करने के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किये हैं जिसके अनुसार अत्यावश्यक सेवाएं देने का कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय में अधिकारियो कि उपस्तिथी  100%  एवं  कर्मचारियों की उपस्थिति 50%  सुनिश्चित की जाएगी.



अत्यावश्यक सेवाओं में  इन्हें रखा गया है शामिल

अत्यावश्यक सेवाओं में जिला कलेक्ट्रेट पुलिस आपदा प्रबंधन, फायर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, विद्युत प्रदाय, सार्वजनिक परिवहन, कोषालय एवं पंजीयन सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त भी अत्यावश्यक सेवाओं का विनिश्चय जिला कलेक्टर कर सकेंगे। सरकार द्वारा जारी एक आदेश  15 जून तक प्रभाव सील रहेंगे.



प्रदेश में  स्थिति हो रही है सामान्य

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं कल प्रदेश में 78,737 टेस्ट किये थे, जिनमें से केवल 1,476 COVID19 पॉज़िटिव केस आये, जबकि इस दौरान 5,059 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे । स्वस्थ होने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। रिकवरी रेट बढ़कर 95% से अधिक हो गया है और पॉजिटिविटी दर घटकर 1.8% हो गई है।