आज का इतिहास : इतिहास में तीन मई की प्रमुख घटनाएं l 3 May. Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 3 मई 2021

आज का इतिहास : इतिहास में तीन मई की प्रमुख घटनाएं l 3 May. Major Event in History

 आज का इतिहास : इतिहास में तीन मई की प्रमुख घटनाएं l 3 May. Major Event in History

आज का इतिहास : इतिहास में तीन मई की प्रमुख घटनाएं l 3 May. Major Event in History


1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।


1660 – स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।


1764 - बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।


1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।


1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी प्रारंभ हुई।


1837 – यूनान में एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

 

1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।


1896 - भारत के राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म

1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।


1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।


1939 – नेताजी सुभाष बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।


1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वार्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।


1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।


1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।


1969 – भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।


1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।


1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।


2002 - अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।


2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।


2006 – पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।


2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।


2013 – चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।


2016 - कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।