MP GK in Hindi |MP GK – Madhya Pradesh GK in Hindi |मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 28 मई 2021

MP GK in Hindi |MP GK – Madhya Pradesh GK in Hindi |मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान

 MP GK in Hindi ( Madhya Pradesh General Knowledge ) 
MP GK – Madhya Pradesh GK in Hindi
Madhya Pradesh General Knowledge 

MP GK in Hindi ( Madhya Pradesh General Knowledge )  MP GK – Madhya Pradesh GK in Hindi Madhya Pradesh General Knowledge   मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान  MP GK in Hindi


मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान  MP GK in Hindi

  • भारत के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh ) भारतीय सभ्यता संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं।
  • मध्यप्रदेश को भारत (India) का हृदय प्रदेश  कहा जाता हैं, क्योकि यह भारत के बीच में हृदय के समान स्थित हैं।
  • मध्यप्रदेश में सोयाबीन की अधिक मात्रा में उत्पादन के कारण इसे सोया प्रदेश भी कहा जाता हैं।
  • मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवम्बर  1956 को हुई थी एवं मध्यप्रदेश का वर्तमान स्वरूप 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद आया है।
  •  विभाजन के पूर्व मध्यप्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य था लेकिन विभाजन के बाद राजस्थान सबसे बड़ा राज्य हो गया।
  • मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल लगभग 308252 वर्ग किमी है जो कि भारत के कुल क्षेत्रफल का 9.38 प्रतिशत है।
  •  मध्यप्रदेश की उत्तर से दक्षिण की लंबाई 605 किमी और पूर्व से पश्चिम तक की लंबाई 870 किमी है।
  •  राज्य की भौगोलिक स्थिति 21°6 उत्तरी अक्षांश से 26°30 उत्तरी अक्षांश तक एवं 74°9 पूर्वी देशांतर से 82°47 पूर्वी देशांतर तक है।
  •  मध्यप्रदेश राज्य की सीमा पाँच राज्यों की सीमाओं को स्पर्श करती है जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं गुजरात हैं।
  • मध्यप्रदेश की जनसंख्या वर्ष 2011 के अनुसार 62597565 है जो कि भारत का 6 वाँ बड़ा जनसंख्या वाला राज्य है। राज्य का जनसंख्या घनत्व 236 किमी है।
  •  मध्यप्रदेश का लिंगानुपात 930 है।
  • मध्यप्रदेश की साक्षरता दर 69.3% है जिसमें सर्वाधिक जबलपुर82.47% की एवं इन्दौर 82.33% है।
  • अलीरजपुर मध्यप्रदेश का सबसे कम साक्षर जिला है 36.26%
  •  मध्यप्रदेश में पुरुषों की साक्षरता दर 78.7 %  एवं महिला की साक्षरता दर 59.2 % हैं।
  •  पुरुषों की साक्षरता इंदौर 89.22% में तथा महिलाओं की साक्षरता भोपाल 76.57% में सबसे अधिक है।
  •  जबलपुर दोनों महिला पुरुष की साक्षरता में दूसरे स्थान पर है।
  • मध्यप्रदेश में बहुत सी नदी प्रवाहित होती है जो इस राज्य को अपने जल से जीवन प्रदान करती है।
  •  नर्वदा नदी मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी है इसे मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है।
  •  नर्वदा नदी अमरकंटक से निकलती हुई पश्चिम दिशा में बहती है और खंवात की खाड़ी में गिरती है।
  • मध्यप्रदेश की अन्य महत्वपूर्ण नदीयों में चम्बल, सोन, ताप्ती, बेतवा, क्षिप्रा, तवा, वेनगंगा, काली सिंध  इत्यादि।
  •  मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान में कान्हा किसली, बाधवगढ़, पेंच सतपुडा, रीवा एवं जीवाश्म आदि प्रमुख हैं।
  •  अभयारण्यों में चम्बल, केन करेरा, धाटीगाव, पलनपुर कूनो इत्यादि अभयारण्य है।
  • सिवनी छिंदवाडा के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में मोगली लैण्ड है।
  • राज्य की उत्तरी सीमा पर उत्तरप्रदेश है,राज्य की दक्षिणी सीमा पर महाराष्ट्र है, राज्य की पश्चिमी सीमा पर राजस्थान और गुजरात राज्य हैं,राज्य की पूर्व दिशा में छत्तीसगढ़ है।
  • कर्क रेखा मध्यप्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरती है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग जबलपुर है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग नर्मदापुरम है।
  • मध्यप्रदेश में कुल 52 जिले हैं।
  • मध्यप्रदेश में 10 संभाग हैं।
  • मध्यप्रदेश में कुल 367 तहसीले हैं।
  • मध्यप्रदेश में 313 विकासखण्ड हैं।
  • मध्यप्रदेश में कुल 89 आदिवासी विकासखण्ड हैं।
  • मध्यप्रदेश में नगरों की संख्या 376 है।
  • मध्यप्रदेश में नगर निगमों की संख्या 16 है।
  • मध्यप्रदेश में नगरपालिकाओं की संख्या 98 है।
  • मध्यप्रदेश में जनपद पंचायत 313 है।
  • मध्यप्रदेश में 52 जिला पंचायत हैं।
  • मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा क्षेत्र हैं। (4 एससी, 6 एसटी के लिए आरक्षित)
  • मध्यप्रदेश में जबलपुर में उच्च न्यायालय है।
  • मध्यप्रदेश में न्यूनतम सतही जल भिण्ड जिले में पाया जाता है।
  • मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी नर्मदा है।
  • मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी बेसिन में सर्वाधिक जल पाया जाता है।
  • मध्यप्रदेश में सर्वाधिक भूमिगत जल होशंगाबाद में उपलब्ध है।
  • न्यूनतम भूमिगत जल की उपलब्धता बुरहानपुर में है।
  • सर्वाधिक अर्जित सिचाई क्षमता होशंगाबाद जिले में है।
  • न्यूनतम अर्जित सिंचाई क्षमता बुरहानपुर में है।
  • सर्वाधिक शुद्ध सिंचित क्षेत्र वाला जिला ग्वालियर है।
  • न्यूनतम शुद्ध सिंचित क्षेत्र वाला जिला डिंडोरी है।
  • भूमिगत जल के विकास का न्यूनतम स्तर मंडला में है।
  • मध्यप्रदेश राज्य में सर्वाधिक सिंचाई कुएं एव नलकूप से होती है।
  • मध्यप्रदेश का प्रथम पूर्ण साक्षर जिला नरसिंहपुर है।
  • प्रदेश में शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल 147.90 लाख हेक्टेयर है।
  • कृषि जोतो की संख्या 72.62 लाख है।
  • कृषि जोतों का क्षेत्रफल 163.72 लाख हेक्टेयर है।
  • कृषि जोतों का औसत आकार 2.2 हेक्टेयर है।
  • प्रति व्यक्ति बोया गया क्षेत्रफल 0.29 हेक्टेयर है।
  • प्रदेश मेें रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग 47.13 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर होता है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से मुख्य फसल प्रथम सोयाबीन एवं दुसरे नंबर पर गेहूं है।
  • सर्वाधिक शुद्ध कृषि भूमि उज्जैन में 80.2 प्रतिशत है।
  • न्यूनतम शुद्ध कृषित भूमि मण्डला में 22.7 प्रतिशत है।
  • सर्वाधिक कृषि जोत हरदा जिले में है।
  • न्यूनतम कृषि जोत कटनी एवं नीमच जिले में है।
  • कृषि गहनता मध्यप्रदेश में 139 प्रतिशत है।
  • शुद्ध सिंचित क्षेत्र का शुद्ध बोए गए क्षेत्र का 43.4 प्रतिशत है।
  • यातायात प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में है।
  • सीहोर के बुधनी में रेलवे स्लीपर बनाए जाते हैं।
  • मध्यप्रदेश में उष्णकटिबंधीय मानसूनी वन पाये जाते हैं।
  • मध्यप्रदेश में कुल 94689 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है।
  • राज्य की कुल भूमि का 30.7 प्रतिशत हिस्सा वन क्षेत्र है।
  • देश के कुल वन क्षेत्र में राज्य का हिस्सा 12.4 प्रतिशत है।
  • राज्य मेें प्रति व्यक्ति वन क्षेत्रफल 0.16 हेक्टेयर है।
  • सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले 3 जिले बालाघाट, छिंदवाड़ा सीधी हैं।
  • न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाले 3 जिले शाजापुर, उज्जैन, रतलाम हैं।
  • राज्य के वनों में सर्वाधिक पाया जाने वाला वृक्ष सागौन है।
  • मध्यप्रदेश के प्रथम राज्यपाल डॉ पट्टाभि सीतारमैया।
  • प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरला ग्रेवाल।
  • प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती।
  • प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पं. कुजीलाल दुबे।
  • प्रथम विपक्ष नेता विष्णुनाथ तामस्कर।
  • मध्यप्रदेश के प्रथम निर्वाचन आयुक्त एनबी लोहानी।
  • प्रथम लोकायुक्त पी वी दीक्षित।
  • प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश श्रीमती सरोजनी सक्सेना।
  • प्रथम राज्य सूचना आयुक्त टी एन श्रीवास्तव।