2 जून का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं। 2 Jun Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 2 जून 2021

2 जून का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं। 2 Jun Major Event in History

 2 जून का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं। 2 Jun Major Event in History


2 जून का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं। 2 Jun Major Event in History


1780 - कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।


1851 - अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।


1896 - जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।


1908 - माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।


1909 - एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।


1947 - लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।


1953- ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।


1966 - अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।


1974 - अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।


1979- पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे।

यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।


1983 - अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत ।


1988 - बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं शोमैन राज कपूर का निधन।


1994 - उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।


1996- उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।


2000- पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।


2003- म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद।


2006- अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा।


2012 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।


2014 - तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।