3 जून का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएं ।3 June Ka Itihaas - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 3 जून 2021

3 जून का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएं ।3 June Ka Itihaas

3 जून का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएं ।3 June Ka Itihaas

3 जून का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएं ।3 June Ka Itihaas


1867: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म।


1901: ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।


1915: ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।


1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के आधार पर हिन्दी राजभाषा मानी गई।


1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म।


1930: भारत में ऐतिहासिक रेल हड़ताल कराने वाले और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म।


1943: संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।


1947: ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।


1959: सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया।


1972: देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया।


1974: बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।


1985: भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया।


1999: होवरक्राफ़्ट विमानों के आविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन।


2004: केन फ़ोर्ड 2004 में नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।


2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।


2014: तत्कालीन केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन।