उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी हमले में दो कांस्टेबल और तीन लोगों की मौत। Daily Hindi Paper News - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 12 जून 2021

उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी हमले में दो कांस्टेबल और तीन लोगों की मौत। Daily Hindi Paper News

 उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी हमले में दो कांस्टेबल और तीन लोगों की मौत। Daily Hindi Paper News

उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी हमले में दो कांस्टेबल और तीन लोगों की मौत। Daily Hindi Paper News



बारामूला, 12 जून 


उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस पर आतंकवादी हमले में दो कांस्टेबल और तीन नागरिक मारे गए और एक अधिकारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने सोपोर के मुख्य चौक पर एक नाका पार्टी पर दिनदिहाड़े किया।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमले में शामिल लश्कर के आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें मार गिराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में सोपोर पुलिस थाने की एक टीम ने आज बारामूला जिले के सोपाेर में कोविड-19 प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए एक नाका स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार कर्मी और तीन नागरिक घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकवादी फरार हो गए।

घायलों को तुरंत सोपोर उप जिला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया, जहां दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृत पुलिसकर्मियों की पहचान श्रीनगर के नरबल निवासी कांस्टेबल शौकत अहमद और बड़गाम के चदूरा निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई है। घायलों में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और विशेष पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि हमले के जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

इस बीच, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी और पीपुल्स कांफ्रेंस के प्रमुख सज्जाद गनी लोन ने हमले की कड़ी निंदा की है।