मध्य प्रदेश सड़क दुर्घटना :कार और डंपर की भिडंत तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत। Raisen Road Accident News - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

गुरुवार, 24 जून 2021

मध्य प्रदेश सड़क दुर्घटना :कार और डंपर की भिडंत तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत। Raisen Road Accident News

रायसेन, 24 जून

 मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के भोपाल बायपास मार्ग पर हलाली फिल्टर वाटर प्लांट के समीप आज तड़के कार और डंपर में आमने सामने की भिडंत में कार सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। भिडंत इतनी जबर्दस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर कार सवार लोग उज्जैन के बताए जा रहे हैं। चालक उज्जैन का निवासी है, तो वहीं कार भी उज्जैन के आरटीओ में रजिस्टर्ड है। दो लोगों की पहचान होना अभी बाकी है। कोतवाली पुलिस ने कार में फंसे चालक कोक बमुश्किल बाहर निकाला। तीनो के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।