शासकीय विश्वविद्यालयों के कार्मिकों को भी मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ MP Higher Education News - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

सोमवार, 2 अगस्त 2021

शासकीय विश्वविद्यालयों के कार्मिकों को भी मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ MP Higher Education News

राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में समस्त शासकीय विश्वविद्यालयों और मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्मिकों को भी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में विभाग को निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में वित्त विभाग की अनापत्ति प्राप्त हो गई है। राज्य शासन के कर्मचारियों के अनुसार ही शासकीय विश्वविद्यालयों के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों व अन्य को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2020 को देय वेतनवृद्धि 1 जुलाई 2021 की वेतन वृद्धि के साथ तथा 1 जनवरी 2021 को देय वेतनवृद्धि 1 जनवरी 2022 को देय वेतन वृद्धि के साथ देने के निर्देश दिए गए हैं।