बदले गए इस जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और मुख्य नगर पालिक अधिकारी | MP Transfer - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

रविवार, 8 अगस्त 2021

बदले गए इस जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और मुख्य नगर पालिक अधिकारी | MP Transfer

 

बदले गए इस जिले  के कलेक्टर  पुलिस अधीक्षक  और मुख्य नगर पालिक अधिकारी | MP Transfer


राज्य शासन ने श्योपुर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का स्थानान्तरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में श्योपुर कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर उन्हें उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया है। आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर श्री शिवम वर्मा को कलेक्टर श्योपुर पदस्थ किया गया है।


गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में श्री सम्पत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक श्योपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। श्री अनुराग सुजानिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध, ग्वालियर को पुलिस अधीक्षक श्योपुर पदस्थ किया गया है।


मुख्य नगर पालिक अधिकारी का स्थानांतरण

नगरीयविकास एवं आवास विभाग द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद श्योपुर सुश्री मिनी अग्रवाल का स्थानांतरण सहायक आयुक्त नगरपालिक निगम ग्वालियर किया गया है। उनके स्थान पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद हटा श्री बी.डी. कतरोलिया को मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद श्योपुर पदस्थ किया गया है।