टोक्यो ओलंपिक में भारत को झटका, आखिरी सेकेंड में कांस्य पदक से चूके रेसलर दीपक पूनिया | Tokyo Olympic Update 2021 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

टोक्यो ओलंपिक में भारत को झटका, आखिरी सेकेंड में कांस्य पदक से चूके रेसलर दीपक पूनिया | Tokyo Olympic Update 2021

 

टोक्यो ओलंपिक में भारत को झटका, आखिरी सेकेंड में कांस्य पदक से चूके रेसलर दीपक पूनिया | Tokyo Olympic Update 2021

टोक्यो ओलंपिक में एक तरफ रवि कुमार दहिया गोल्ड से चूक गए हैं। उन्होंने सिल्वर पर कब्जा किया है। वहीं, अब भारत को एक और झटका लगा है। आखिरी सेकेंड में कांस्य पदक से रेसलर दीपक पूनिया चूक गए हैं।

कुश्ती में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया को सेन मारिनो के मेयल्स नजीम ने 2-4 से हरा दिया है। भारत को कुश्ती में अबतक टोक्यो ओलंपिक में सिर्फ एक सिल्वर मेडल ही मिल पाया है।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड से रवि दहिया चूक गए हैं। जावुर युगुऐव ने उन्हें हरा दिया है। अब उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया है। 

टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है। दिन की शुरूआत भारत को पुरूष हॉकी में जीत के साथ हुई है। भारत ने इसमें कांस्य पदक जीतकर 40 साल पहले का इतिहास दोहरा दिया है। वहीं,अब कुश्ती में भारत को मेडल मिल गया है।