राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2019-2020 : अखिल विश्व गायत्री परिवार और भटके विमुक्त सामाजिक संस्था को राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान। Mahatma Gandhi Samman - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2019-2020 : अखिल विश्व गायत्री परिवार और भटके विमुक्त सामाजिक संस्था को राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान। Mahatma Gandhi Samman

राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2019-2020 : अखिल विश्व गायत्री परिवार और भटके विमुक्त सामाजिक संस्था को राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान

राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2019-2020 : अखिल विश्व गायत्री परिवार और भटके विमुक्त सामाजिक संस्था को राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान। Mahatma Gandhi Samman


प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार का वर्ष 2019 और भटके विमुक्त सामाजिक संस्था का वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान के लिए चयन किया गया है। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे रविंद्र भवन में किया जाएगा। समारोह में हरिद्वार में स्थापित अखिल विश्व गायत्री परिवार और मोरीबली (ठाणे) में स्थापित भटके विमुक्त सामाजिक संस्था को 10 लाख रुपए की आय कर मुक्त सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका, शॉल और श्रीफल प्रदान किए जाएंगे। 


राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2019-2020


राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2019 अखिल विश्व गायत्री परिवार

राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2020 भटके विमुक्त सामाजिक संस्था

राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान के बारे में

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में गांधी विचार दर्शन के अनुरूप समाज में रचनात्मक पहल, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 1995 में यह सम्मान स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान किसी भी संस्था के लिए प्रदान किए जाने वाला मध्यप्रदेश का बड़ा सम्मान है।