पूर्व सांसद एवं पत्रकार चंदन मित्रा का निधन।Chandan Mitra - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

पूर्व सांसद एवं पत्रकार चंदन मित्रा का निधन।Chandan Mitra

 पूर्व सांसद एवं पत्रकार चंदन मित्रा का गुरुवार सुबह निधन


नयी दिल्ली 02 सितंबर


 राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं पत्रकार चंदन मित्रा का गुरुवार सुबह निधन हो गया।

उनके पुत्र कुशान मित्रा ने इस बात की पुष्टि की है। श्री मित्रा 65 वर्ष के थे।

श्री मित्रा पायनियर के संपादक भी रहे। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे लेकिन वर्ष 2018 में पार्टी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

श्री मित्रा के निधन पर देश के कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया

पूर्व सांसद एवं पत्रकार चंदन मित्रा का निधन।Chandan Mitra


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने गुरुवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “श्री चंदन मिश्रा जी को उनकी बौद्धिकता और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

श्री मित्रा का आज सुबह निधन हो गया। वह पायनियर अखबार के प्रधान संपादक तथा प्रबंध निदेशक थे।