डॉ. शंकर दयाल शर्मा के बारे में जानकारी | Dr. Shankar Dayal Sharma GK in Hindi - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

डॉ. शंकर दयाल शर्मा के बारे में जानकारी | Dr. Shankar Dayal Sharma GK in Hindi

डॉ. शंकर दयाल शर्मा के बारे में जानकारी 

डॉ. शंकर दयाल शर्मा के बारे में जानकारी | Dr. Shankar Dayal Sharma GK in Hindi



डॉ. शंकर दयाल शर्मा शॉर्ट का जीवन परिचय 

  • जन्म 19 अगस्त, 1918
  • जन्म स्थान  भोपाल 
  • मृत्यु  26 दिसंबर, 1999



  • एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी, वकील और राजनीतिज्ञ डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त, 1918 को भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा आगरा और लखनऊ विश्वविद्यालयों से प्राप्त की, इसके पश्चात् उन्होंने ‘कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय’ से विधि (कानून) में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 


  • वर्ष 1940 में लखनऊ में उन्होंने वकील के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की, जिसके कुछ समय पश्चात् वे काॅन्ग्रेस में शामिल हो गए। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वे लगभग आठ महीनों तक जेल में रहे। 


  • वर्ष 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वतंत्र भारत के राजनीतिक वातावरण में और अधिक सक्रिय हो गए और उन्होंने राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्त्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर कार्य किया। 
  • डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने वर्ष 1992 से वर्ष 1997 तक देश के नौवें राष्ट्रपति के तौर पर कार्य किया, उन्हें वर्ष 1984 में आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।


  • 26 दिसंबर, 1999 को नई दिल्ली में 81 वर्ष की उम्र में डॉ. शंकर दयाल शर्मा का निधन हो गया।


डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के राष्ट्रपति कब बने थे ?

  • डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने वर्ष 1992 से वर्ष 1997 तक देश के नौवें राष्ट्रपति बने । 

डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के राज्यपाल कब बने थे ?

  • 1984 में आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त हुये