महंत नरेन्द्र गिरि का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन Mahant Narendra Giri - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 20 सितंबर 2021

महंत नरेन्द्र गिरि का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन Mahant Narendra Giri

 महंत नरेन्द्र गिरि का  संदिग्ध परिस्थितियों में निधन Mahant Narendra Giri

महंत नरेन्द्र गिरि का  संदिग्ध परिस्थितियों में निधन Mahant Narendra Giri


प्रयागराज, 20 सितम्बर (वार्ता) अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि का सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। उनका शव बाघम्बरी गद्दी से बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्री गिरि के पास एक सुसाइड नोट मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


इस बीच, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह इस घटना को लेकर नि:शब्द हैं। श्री मौर्य ने कल ही प्रयागराज में महंत गिरि से मुलाकात की थी और उनके साथ पूजा-अर्चना की थी। संत समाज ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है और संदिग्ध परिस्थितियों में हुए उनके देहावसान की घटना की पूरी जांच की मांग की है।


केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि वह बाल स्वभाव में रहते थे और उनके आत्महत्या करने की आशंका प्रतीत नहीं होती। उन्होंने भी इस मामले की गहराई से तहकीकात कराने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।