MH News :महाराष्ट्र में कन्हान नदी में पांच लोग डूबे
नागपुर 05 सितंबर
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह कन्हान नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार यवतमाल जिले से 12 युवकों का एक समूह यहां विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करने नागपुर आया था। उन्होंने कहा कि एक दरगाह में घमूने के बाद समूह के पांच सदस्य तैरने के लिए पास में स्थित कन्हान नदी में उतरे। जो गहरे पानी में उतरने के बाद डूब गए।
मृतकों की पहचान सैय्यद अरबाज (21), ख्वाजा बेग (19), सप्तिन शेख (20), अय्याज बेग (22) और एम अखुजार (21) के रूप में हुई हैं जो यावतमल जिले के डिगरास निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि पांच युवक कन्हान नदी में स्नान करने आए थे और बाद में उन्हें अपने अन्य साथियों के साथ दूसरे स्थानों पर जाना था। समूह में से चार युवक नहाने के लिए नदी में उतरे, जबकि पांचवां नदी के किनारे सबका इंतजार कर रहा था। उनके सात अन्य दोस्त कार में बैठकर उनका इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन शवों की तलाश में जुटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि तलाश अभियान तेज करने के लिए राज्य आपदा राहत बल को बुलाया गया है। नागपुर ग्रामीण के कन्हान पुलिस थाने में दुर्घटनावश डूबने का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल