1 अक्टूबर का इतिहास :इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 1 अक्तूबर 2022

1 अक्टूबर का इतिहास :इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 1 अक्टूबर का इतिहास :इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं 

1 अक्टूबर का इतिहास :इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं | 1 Oct History in Hindi

1 अक्टूबर का इतिहास  1 Oct History in Hindi


1574- सिखों के तीसरे गुरू अमर दास का निधन हुआ।


1854– भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ।


1919-ब्रिटिश सरकार ने जानलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए हन्टर समिति की स्थापना की।


1919 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।


1928 - दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।


1945 – भारत के मौजूदा एवं 14वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का जन्म हुआ।


1949 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।


1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की घोषणा।


1952 – लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा का जन्म हुआ।


1953 – आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।


1958 - भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।


1960 – नाइज़ीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।


1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।


1978 – भारत में लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष किया गया।


1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।


1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत।


2000 – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 27वें ओलम्पिक खेलों का समापन।


2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।


2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बंगलादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।


2004 – इजरायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।


2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।


2006 – इजरायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।


2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।


2008 – आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम विस्फोट किया।


2015 – ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।


2017 - लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली।