अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021 पर निबंध Antarrashtriya balika divas 2021 Essay
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर वर्ष 2011 को प्रस्ताव पारित करके 11 अक्तूबर को अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण और उनके समक्ष आने वाली चुनोतियों की पहचान करना है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस निम्नलिखित उद्देश्य से मनाया जाता है-
बालिकाओं द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों को उजागर करना तथा उनकी आश्यकताओं को पहचानना।
बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
उनके मानवाधिकारों की पूर्ति में मदद करना।
यह दिवस किशोरियों के सहयोग में प्राप्त करने वाली उपलब्धियों को पहचानने तथा किशोरियों की वर्तमान और आगामी पीढ़ी के सहयोग के लिए प्रेरणा देने का समय है, ताकि वे सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति में अपनी क्षमताओं के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
भारत सरकार ने ज्ञान, मूल्यों और कौशल से किशोरियों को सशक्त करने के लिए विभिन्न शुरूआते की है, जिससे वर्तमान और भविष्य में परिवारों और समुदायों को सकारात्मक लाभ मिलें।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं: भारत सरकार ने राष्ट्रीय अभियान के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की शुरूआत की है। यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल है।
इस पहल के उद्देश्य इस प्रकार से हैं:
लैंगिक आधार पर लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध।
बालिका उत्तरजीविता और संरक्षण सुनिश्चित करना।
बालिका शिक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करना।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021
हर साल 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस बार यानी वर्ष 2021 में 9वाँ अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्तूबर को जबकि राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है।
पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन वर्ष 2012 में किया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस विषय
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम 2021
Digital generation. Our generation
My voice, our equal future
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम 2019
"Girl Force:
Unscripted and Unstoppable" है जबकि राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम “उज्जवल कल के लिये लड़कियों का
सशक्तीकरण” ('Empowering
Girls for a Brighter Tomorrow') थी।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम 2018
“With Her: A Skilled
GirlForce”