23 अक्टूबर का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 23 अक्तूबर 2021

23 अक्टूबर का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 23 अक्टूबर का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं 

23 अक्टूबर का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं


1764 - मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।


1910 - ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।


1915 - न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।


1942 - अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।


1943 - नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।


1946 - त्रिग्वेली (नार्वे) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।


1958 - रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।


1973 - अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए।


1978 - चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।


1980 - लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।


1989 - हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।

हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।


1998 - जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।


2000 - अमेरिकी विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली के साथ ऐतिहासिक मुलाकात।


2001 - नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।

एप्पल ने आईपॉड बाज़ार में उतारा।


2003 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी।


2006 - सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।


2007 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।


2008 - नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।


2011 - तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 582 लोगों की मौत, हजारों घायल।