25 अक्टूबर का इतिहास:भारतीय और विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 25 अक्तूबर 2021

25 अक्टूबर का इतिहास:भारतीय और विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की घटनाएं

 25 अक्टूबर का इतिहास:भारतीय और विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की घटनाएं


25 अक्टूबर का इतिहास:भारतीय और विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की घटनाएं


1296 - संत ज्ञानेश्वर का निधन ।


1711 - इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।


1812 - युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा किया।


1870 - अमेरिका में पहली बार पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।


1881 - स्पेन के चित्रकार पैब्लो पीकासो का जन्म।


1917 - बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) ब्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।


1924 - अंग्रेजों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार करके दो साल के लिए जेल भेज दिया।


1940 - बेंजामिन ओ डेविस सीनियर अमेरिका की सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।


1945 - जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।


1951 - भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।


1955 - पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।


1960 - न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।


1964 - अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक विजयंत का निर्माण किया गया।


1971 - संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ1

1980 - प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन ।


1990 - मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन।


1995 - तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।


2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटा।


2001 - माइक्रोसॉफ्ट ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।


2005 - हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन।


2009 - बगदाद में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में करीब 155 लोग मारे गए।