मध्यप्रदेश में लगा गधों का मेला: सवा लाख की कीमत तक बिक गये हजारों गधे - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 6 नवंबर 2021

मध्यप्रदेश में लगा गधों का मेला: सवा लाख की कीमत तक बिक गये हजारों गधे

 मध्यप्रदेश में लगा गधों का मेला: सवा लाख की कीमत तक बिक गये हजारों गधे

मध्यप्रदेश में लगा गधों का मेला: सवा लाख की कीमत तक बिक गये हजारों गधे


चित्रकूट 05 नवम्बर 


पौराणिक नगरी चित्रकूट में दीपावली के अवसर पर मंदाकिनी तट पर लगने वाले गधे मेले में सवा लाख रूपये तक गधों की बोली लगायी गयी और हाथों हाथ नौ हजार गधे अपने नये मालिकों के साथ गंतव्य को रवाना हो गये।


दीवाली मेले में चित्रकूट में धर्म और आध्यात्म से जुडी गतिविधिओं का बोलबाला रहता है वहीं गधा मेला भी लोगों के लिए कौतूहल का विषय होता है | कई प्रदेशों से हजारों की संख्या में आये विभिन्न नस्लों के गधों की खरीद फरोख्त के बड़े केंद्र के रूप में विकसित इस गधे मेले में विभिन्न कद काठियों के गधों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है |

मन्दाकिनी नदी के किनारे लगने वाले गधे मेले में इस बार लगभग पंद्रह हजार गधे आये।


अनेकों आकर प्रकार के इन गधों की कीमत दस हजार से लेकर 1.25 लाख रूपए तक रही | गधा व्यापारियों ने जांच परख कर इन जानवरों की खरीददारी की।