मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा नियुक्त। MPSC News Chair Men - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 17 नवंबर 2021

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा नियुक्त। MPSC News Chair Men

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा नियुक्त

राजेश लाल मेहरा मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष  के बारे में


प्रो. श्री मेहरा मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त*

 राज्य शासन द्वारा प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजेश लाल मेहरा को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने आज सम्पन्न हुई बैठक में प्रो. राजेशलाल मेहरा सदस्य एवं कार्यवाहक अध्यक्ष को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और डॉ. कृष्णकांत शर्मा  प्राध्यापक (गणित) को सदस्य  के पद पर नियुक्त करने का अनुमोदन किया है।


राजेश लाल मेहरा मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष  के बारे में


 साहित्यकार, शिक्षाविद, लोक साहित्य- मालवी- निमाड़ी के मर्मज्ञ प्रोफेसर राजेश लाल मेहरा का जन्म इंदौर जिले के महू में हुआ है। उन्होंने बी.एस.सी., एम.ए. हिन्दी तथा हिन्दी विषय में पी.एच.डी. की है। उनका 21 वर्षों का महाविद्यालयीन प्राध्यापक के रूप में अध्यापन का अनुभव है। वे राष्ट्रीय सेवा योजना एवं समाज कार्यों में संलग्न रहे है। विभिन्न साहित्यक पत्रिकाओं के सम्पादन कार्य का अनुभव है। राष्ट्रीय भाषा उपाधि से सम्मानित हो चुके है.