12 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 12 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ । 12 January History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 12 जनवरी 2022

12 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 12 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ । 12 January History

12 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 12 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ 

12 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 12 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ । 12 January History




12 जनवरी का इतिहास

1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फरमा का निधन हुआ।

उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं।

 

1701 – नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।

 

1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।

 

1748 – अहमद शाह दुराणी ने लाहौर पर कब्जा किया।

 

1863 – आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म।

 

1895 – नेशनल ट्रस्ट ब्रिटेन में स्थापित किया गया।

 

1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।

 

1911 – रूस के वियर्न शहर में भूकंप आने से 250 से ज्यादा लोग मारे गए।

 

1915 – संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल ने महिलाओं को वोट देने का प्रस्ताव खारिज किया।

 

1916 – न्यूयॉर्क नौसेना यार्ड में अमेरिकी नौसेना के पनडुब्बी यूएसएस ई -2 पर एक विस्फोट में चार सैनिक मारे गए।

 

1942 – जापान ने तारकन की लड़ाई जीती।

1948 – महात्मा गांधी ने सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।

 

1954 – आस्ट्रिया में हिमस्खलन में 200 से अधिक लोग मारे गए।

 

1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। यह अब तक रिकॉर्ड है।

 

1970 – बायफ्रा ने नाइजीरियाई नागरिक युद्ध को समाप्त किया।

 

1976 – दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन।

 

1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गयी।

 

1997 – टाइगर वुड्स ने मर्सिडीज चैंपियनशिप जीती।

 

2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।

 

2005 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।

 

2010 – हैती में आए भूकंप में 2,30,000 लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

 

2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।