18 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 18 जनवरी की प्रमुख घटनाएं । 13 January ka Itihas - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

18 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 18 जनवरी की प्रमुख घटनाएं । 13 January ka Itihas

 18 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 18 जनवरी की प्रमुख घटनाएं 

18 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 18 जनवरी की प्रमुख घटनाएं । 13 January ka Itihas



 18 जनवरी का इतिहास


1778 - जेम्स कुक ने 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज की। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।

 

1886 - इंगलैंड में हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्‍लैंड में हुआ।

 

1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।

 

1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।

 

1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।

 

1945 - तत्कालीन सोवियत रूस की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।

 

1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।

 

1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।

 

1955 - उर्दू के मशहूर लेखक और कवि सदात हसन मंटो का निधन।

 

1959 - महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।

 

1960 - अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।

 

1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

 

1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।

 

1968 - अमेरिका और तत्कालीन सोवियत रूस परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।

 

1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।

 

1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।

 

1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिकों ने पलायन शुरू किया।

 

1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।

 

1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।

 

1974 - इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।

 

1995 - याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।

 

1996 - अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन टी रामा राव का निधन।

 

1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।

 

2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।

 

2002 - अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी।

 

2002 - पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।

 

2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।

 

2003 - प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन।

 

2़़006 - अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामुत्यु पर अपनी मुहर लगायी।

 

2009 - द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने अपनी सिफारिशें सरकार को पेश की।

 

2020 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए।