19 जनवरी का इतिहास :इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं। 19 January History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 19 जनवरी 2022

19 जनवरी का इतिहास :इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं। 19 January History in Hindi

 19 जनवरी का इतिहास :इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

19 जनवरी का इतिहास :इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं। 19 January History in Hindi

 19 जनवरी का इतिहास

1597 – मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।

 

1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन।

 

1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।

 

1927 – ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।

 

1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।

 

1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।

 

1942 – जापान की सेना ने बर्मा (अब म्यांमार) पर हमला किया।

 

1966 – इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।

 

1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।

 

1986 - पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया।

 

1990 – ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन।

 

1995 – हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन।

 

2005 - सानिया मिर्जा आस्ट्रेलिया ओपन लॉन टेनिस के तीसरे दौर में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

 

2007- जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।

 

2008 - श्रीलंका सेना की कार्रवाई में लिट्टे के 31 उग्रवादी मारे गये।

 

2009 - झारखंड में राजनीतिक अनिश्चितता के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय लिया।

 

2010 - पश्चिम बंगाल , बिहार और उड़ीसा (अब ओडिशा) ने बीटी बैंगन का विरोध किया।

 

2012 – प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय, पाश्चात्य संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन ।

 

2013- नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर कैल्शियम जमा मिला।

 

2015- राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन।

 

2020 - भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

 

2020 - विराट कोहली एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने।