25 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 25 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ ।25 January History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

25 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 25 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ ।25 January History in Hindi

25 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 25 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ  

25 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 25 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ ।25 January History in Hindi




25 जनवरी का इतिहास


1554 - ब्राजील में साओ पाउलो शहर की स्थापना हुयी।

  • पृथ्वी के फेफड़े’ कहे जाने वाले अमेज़न वर्षा वन ब्राज़ील के लगभग 40 प्रतिशत हिस्से में फैले हुए हैं। इस लिहाज़ से ब्राज़ील के पास वन संपदा का एक विशाल भंडार मौजूद है। अमेज़न वर्ष वन जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से काफी महत्त्वपूर्ण हैंजिसके कारण ब्राज़ील भी इस संदर्भ में काफी महत्त्वपूर्ण है।

 

1755 - मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।

 

1824 - प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ। 

 

  • मधुसुदन दत्त का जन्म बंगाल के जेस्सोर जिले के सागादरी नाम के गाँव मे हुआ था। अब यह जगह बांग्लादेश मे है। इनके पिता राजनारायण दत्त कलकत्ते के प्रसिद्ध वकील थे। 1837 ई. में हिंदू कालेज में प्रवेश किया। मधुसूदन दत्त अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के विद्यार्थी थे। एक ईसाई युवती के प्रेमपाश में बंधकर उन्होंने ईसाई धर्म ग्रहण करने के लिये 1843 0 में हिंदू कालेज छोड़ दिया। कालेज जीवन में माइकेल मधुसूदन दत्त ने काव्यरचना आरंभ कर दी थी। हिंदू कालेज छोड़ने के पश्चात् वे बिशप कालेज में प्रविष्ट हुए। इस समय उन्होंने कुछ फारसी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद किया। आर्थिक कठिनाईयों के कारण 1848 में उन्हें बिशप कालेज भी छोड़ना पड़ा। तत्पश्चात् वे मद्रास चले गए जहाँ उन्हें गंभीर साहित्यसाधना का अवसर मिला।

 

1880 - प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत की।

  • केशवचन्द्र सेन (19 नवम्बर 1838 - 8 जनवरी 1884) बंगाल के हिन्दू दार्शनिकधार्मिक उपदेशक एवं समाज सुधारक थे। 1856 में ब्रह्मसमाज के अंतर्गत केशवचंद्र सेन के आगमन के साथ द्रुत गति से प्रसार पानेवाले इस आध्यात्मिक आंदोलन के सबसे गतिशील अध्याय का आरंभ हुआ। केशवचन्द्र सेन ने ही आर्यसमाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती को सलाह दी की वे सत्यार्थ प्रकाश की रचना हिन्दी में करें।

 

1881 - थॉमस एडीसन और एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी की स्थापना की। 

  • ग्राहम का जन्म मार्च 1847 में स्कॉटलैंड में हुआ था. इनके पिता अलेक्जेंडर मेलविल्ले बेल एक प्रोफेसर थेजबकि माता एलिजा ग्रेस सिमोंड्स बेल गृहणी थीजो सुन नहीं सकती थी. ग्राहम के भाई थेमेलविल्ले जेम्स बेल एवं एडवर्ड चार्ल्स बेल. लेकिन इनकी बीमारी के चलते कम उम्र में ही मौत हो गई थी. ग्राहम के पिता गूंगे और बहरे (Deaf) लोगों को पढ़ाया करते थेइन्होने बहरे बच्चों के लिए विज़िबल सिस्टम’ बनाया थाजिससे वे बोलना सीख सकें. 

 

1924 - फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।

 

1939 - चिली के चिलान में भूकंप से 10 हजार लोग मारे गये।

 

1955 - अमेरिका और पनामा ने नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।

 

  • पनामा नहर का निर्माण 1914 में हुआ था। प्रारंभ में इस नहर पर अमेरिका का अधिकार था परन्तु 2000 से इस पर पनामा देश का अधिकार हो गया है। यह नहर पनामा में है जो कैरीबियन सागर प्रशांत महासागर से जोड़ती है।

 

1971 - हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना।

 

1980 - प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से नवाजा गया।

 

1983 - आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

 

1999 - कोलंबिया में आए एक भूकंप में 300 लोगों की मौत हो गई जबकि एक हज़ार लोग घायल हुए।

 

2002 - अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले 'एयर मार्शलबने।

 

2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।

 

2008 - उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।

 

2015 - मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।