राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस 31 जनवरी National Commission for Women, NCW) - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 30 जनवरी 2022

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस 31 जनवरी National Commission for Women, NCW)

 राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस 31 जनवरी

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस 31 जनवरी   National Commission for Women, NCW)



राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस 31 जनवरी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 31 जनवरी, 2022 को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का विषय, ‘महिलाएं, जो बदलाव लातीं हैं’ ('शी द चेंज मेकर') है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाना है।


राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों के महिला और बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षण संकाय व छात्र, स्वैच्छिक संगठन, महिला उद्यमी तथा व्यावसायिक संघ इस आयोजन का हिस्सा होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भी उपस्थित रहेंगी।   

राष्ट्रीय महिला आयोग की जानकारी



राष्ट्रीय महिला आयोग National Commission for Women, NCW) भारतीय संसद द्वारा 1990 में पारित अधिनियम के तहत 31 जनवरी 1992 में गठित एक सांविधिक निकाय है।

यह एक ऐसी इकाई है जो शिकायत या स्वतः संज्ञान के आधार पर महिलाओं के संवैधानिक हितों और उनके लिए कानूनी सुरक्षा उपायों को लागू कराती है। 


राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस 2022 की थीम विषय


महिलाएं, जो बदलाव लातीं हैं’ ('शी द चेंज मेकर')