24 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 24 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 24 Feb History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

24 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 24 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 24 Feb History in Hindi

 

24 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 24 फरवरी की प्रमुख घटनाएं  (24 Feb History in Hindi)

आज का इतिहास : इतिहास में 24 फरवरी की प्रमुख घटनाएं  24 Major Events in History


24 फरवरी का इतिहास

1483 – प्रथम मुगल शासक बाबर का जन्म।

 

1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुई वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिस्बन नगर में जन्म।

 

1821 – मेक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

 

1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।

 

1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान की गई।

 

1894 – निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।

 

1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरू हुई।

 

1918 – यूरोपीय देश एस्टोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।

 

1924 - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म।

 

1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

 

1948 – फिल्म से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने वाली जयललिता का जन्म।

 

1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 

1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

 

1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की।

 

1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।

 

1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरू की।

 

1998 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन।

 

2003 – चीन के शिनजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।

 

2004 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।

 

2006 – फिलीपीन्स में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू किया गया।

 

2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

 

2014 - अमेरिकी अभिनेता हेरोल्ड रामिस का निधन।

 

2018 - बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन।