6 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 06 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 6 Feb Ka Itihaas - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

6 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 06 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 6 Feb Ka Itihaas

6 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 06 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

6 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 06 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 6 Feb Ka Itihaas



 6 फरवरी का इतिहास



1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।

 

1716 - ब्रिटेन और हाॅलैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।

 

1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के खिलाफ जंग का एलान किया।

 

1778 - फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।

 

1788 - मैसाचुसेट्स प्रांत अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।

 

1819 - सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।

 

1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।

 

1890 - भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म।

 

1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।

 

1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।

 

1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।

 

1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।

 

1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।

 

1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।

 

1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

 

1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

 

1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठे के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।

 

1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।

 

1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।

 

1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।

 

1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।

 

1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।

 

1991 - विद्रोहियों की हिंसा में 47 लोगों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।

 

1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।

 

1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।

 

1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।

 

1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।

 

2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

 

2001 - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।

 

2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।

 

2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।

 

2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।

 

2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।

 

2005 - आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला जीती।

 

2006 - आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का निधन।

 

2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।

 

2008 - देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।

 

2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी।

 

2017- वी के शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।