8 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ| 8 Feb Ka Itihaas - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

8 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ| 8 Feb Ka Itihaas

 8 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ

8 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ| 8 Feb Ka Itihaas


 

8 फरवरी का इतिहास 


इलख़ानी साम्राज्यके संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन 8 फरवरी 1265 में हुआ था।


1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने आज ही के दिन 1785 में भारत छोड़ा।


अंडमान जेल यानि सेल्यूलर जेल में शेर अली ने 8 फरवरी 1872 में गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।


भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का जन्‍म 8 फरवरी 1881 में हुआ था।


देश के तीसरे राष्‍ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्‍म 8 फरवरी 1897 में हुआ था।


यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच आज ही के दिन 1909 में मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।


प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का जन्‍म 8 फरवरी 1925 को हुआ था।


गोमांतक दल के सदस्य बाला देसाई का जन्‍म 8 फरवरी 1928 में हुआ था।


भारत के बारहवें मुख्य चुनाव आयुक्तजेम्स माइकल लिंगदोह का जन्‍म 8 फरवरी 1939 में हुआ था।


गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले जगजीत सिंह का जन्‍म 8 फरवरी 1941 में हुआ था।


स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज ही के दिन 1943 में जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।


 हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्‍म 8 फरवरी 1951 में हुआ था।


महारानी एलिजाबेथ आज ही के दिन 1952 में ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।


क्रिकेटर मोहम्मद अज़रुद्दीन का जन्‍म 8 फरवरी 1963 में हुआ था।


दुनिया के पहले इलेक्‍ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्‍डैक की शुरुआत 8 फ़रवरी 1971 को हुई।


महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन 8 फरवरी 1971 में हुआ था।


भारतीय अभिनेता जयदीप अहलावत का जन्म 8 फरवरी 1980 में हुआ।

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज ही के दिन 1986 में पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।

भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का जन्‍म 8 फरवरी 1986 में हुआ था।

क्रिकेटर कपिल देव ने आज ही के दिन 1994 में टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया था।

आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का निधन 8 फरवरी 1995 में हुआ।

केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट आज ही के दिन 1999 में रवाना।

सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आज ही के दिन 2006 में तीन समझौते सम्पन्न हुए।

भूटान नरेश 8 फरवरी 2007 को अपनी पहली भारतीय यात्रा पर रहे।

बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को आज ही के दिन 2008 में जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में 2008 में आज ही के दिन खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।

श्री नगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में 8 फरवरी 2009 को हुए हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गए।

सऊदी अरब के मदीना शहर में 7 फरवरी 2014 को एक होटल में आग लग गई, जिसमें 15 लोगों को मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए।

हिंदी और उर्दू के मशहूर शायर, गीतकार निदा फाजली का निधन 8 फरवरी 2016 को हुआ था

ग्रेट ब्रिटेन के डॉक्टर पीटर मैन्सफील्ड का निधन 8 फरवरी 2017 में हुआ था। ।